Rajani katare

Add To collaction

राम अयोध्या आएंगे पूर्णिका

       "राम अयोध्या आएंगे" पूर्णिका

प्रारम्भी नेह:--
श्री राम अयोध्या आएंगे, रामराज्य आने वाला है, 
मन मुदित हो गया हमारा, सपना सच होने वाला है,
रामराज्य आने वाला है..... 

पुलकित हो रही अवनि, निश्चल प्रेम धार बहेगी, 
उन्मादी हो पवन झूम रही, हिलोरें मेघ लाने वाला है,
रामराज्य आने वाला है..... 

रवि किरणें आच्छादित, गूंज रहीं संगीत लहरियां, 
वाद्य यंत्रो की थाप पर, स्वर- नाद गुंजाने वाला है, 
रामराज्य आने वाला है..... 

भाव विभोर हुआ है आज, जगत में जन मानस, 
उद्घोष हुआ है धरा पर, अब नव युग आने वाला है, 
रामराज्य आने वाला है..... 

अरुणाभा अरुणिम होगी, मिटेगा निशित काल,
सुनो महिमा राम की, जीवन खुशहाल होने वाला है, रामराज्य आने वाला है..... 

परिचयी नेह:--
राम पताका फहरा लो, सनातन धर्म की जय बोलो, 
राम नाम की माला जप लो "हेम", संताप मिटाने वाला है, 
रामराज्य आने वाला है.....।

   पूर्णिकाकार- रजनी कटारे "हेम"
           जबलपुर म. प्र.

   15
8 Comments

Shnaya

10-Jan-2024 02:58 PM

Nice

Reply

Pranav kayande

09-Jan-2024 04:33 AM

awesome

Reply

Punam verma

09-Jan-2024 09:25 AM

Nice👍

Reply